Heavy Rain Alert: अगले 48 घंटों में आ सकता है बड़ा तूफान, IMD ने जारी किया बहुत भारी बारिश का अलर्ट

Monday, Nov 24, 2025-11:28 AM (IST)

Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए कई राज्यों और द्वीप क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश (Heavy Rain Alert) और तेज़ हवाओं की चेतावनी जारी की है। साउथ-ईस्ट बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डिप्रेशन तेजी से सक्रिय हो रहा है और अगले 48 घंटों में एक साइक्लोनिक तूफान (cyclonic storm) में बदल सकता है। इसके चलते कई राज्यों में मौसम बिगड़ने की आशंका है। 

अंडमान और निकोबार में 24 से 28 नवंबर तक भारी बारिश 

आईएमडी (IMD) ने बताया है कि 24 से 28 नवंबर के बीच अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। सिस्टम के समुद्र क्षेत्र में सक्रिय होने से तेज़ हवाएं भी चल सकती हैं। 

तमिलनाडु, केरल और माहे में 24-25 नवंबर को भारी बारिश 

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि 24 और 25 नवंबर को तमिलनाडु, केरल और माहे में भारी बारिश होने की बहुत संभावना है। इसके साथ ही 24 नवंबर को इन क्षेत्रों में बहुत भारी वर्षा भी दर्ज की जा सकती है। 

लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश और यनम में भी अलर्ट 

24 नवंबर को लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। समुद्र में लहरें ऊंची होने और हवाओं की गति बढ़ने की आशंका है। 

तमिलनाडु में बिजली-तूफान की चेतावनी 

IMD ने बताया कि तमिलनाडु में 24 और 25 नवंबर को बिजली के साथ तूफान (Thunderstorm with lightning) की संभावना है। वहीं, अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अगले 5 दिनों तक 40–50 km/h की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static