Bihar Weather Today : कहां पड़ेगी सबसे कड़ाके की ठंड? IMD ने जारी किया पूर्वानुमान

Saturday, Nov 15, 2025-08:22 AM (IST)

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राज्यभर में Cold Wave Alert, तेज़ पछुआ हवाओं और गिरते तापमान ने लोगों को नवंबर में ही कड़ाके की ठंड (Severe Winter) का एहसास करा दिया है। पटना, गया, रोहतास, भोजपुर से लेकर कई जिलों में रातें अचानक सिहराने लगी हैं। Weather Department ने 15 जिलों के लिए अगले 72 घंटों तक कड़ी ठंड और बढ़ती ठिठुरन का अलर्ट जारी किया है।

पटना से गया तक तापमान में भारी गिरावट

राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 15.7°C और अधिकतम 27.7°C दर्ज किया गया है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं की रफ्तार और हवा की शुष्कता ने ठंड को और तेज कर दिया है। गया, रोहतास, बक्सर, भोजपुर और नालंदा जैसे जिलों में पारा 11°C तक लुढ़क गया है। मौसम मॉडल्स संकेत दे रहे हैं कि कुछ जगह न्यूनतम तापमान 8–9°C तक जाने की आशंका है।

नवंबर में ही क्यों पड़ रही है इतनी ठंड?

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में जारी Snowfall का असर बिहार तक पहुंचने लगा है। उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली बर्फीली हवाएं मैदानी इलाकों का तापमान तेजी से गिरा रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह हवा का पैटर्न अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा, जिससे बिहार में ठंड का असर और बढ़ेगा।

15 जिलों में तापमान और गिरने का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48–72 घंटों में ये जिलों में पारा 1–2°C और नीचे जा सकता  है: पटना, गया, रोहतास, भोजपुर, कैमूर, बक्सर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, नवादा,गोपालगंज,सीवान और सारण।

Pachhua Winds की स्पीड 30 kmph तक पहुंच सकती है, जिससे ठंड का असर दोगुना महसूस होगा। अगले एक हफ्ते तक Dry Weather रहने की संभावना है। बारिश की कोई आशंका नहीं है, लेकिन Fog Alert रहेगा। गंगा के मैदानी जिलों में दृश्यता सुबह के समय 50 मीटर तक गिर सकती है। इससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।
साथ ही AQI में भी गिरावट आ सकती है, क्योंकि धूलकण जमीन के पास जमा होने लगेंगे।

दक्षिण बनाम उत्तर बिहार—कहां कितनी ठंड?

आईएमडी के अनुसार: दक्षिण बिहार में दिन का तापमान: 26–28°C और रात का तापमान: 11–14°C वहीं उत्तर बिहार में दिन का तापमान: 28–30°C और रात का तापमान: 14–16°C रह सकता है दक्षिण एवं दक्षिण-पश्चिम जिलों में रातें अधिक ठंडी रहेंगी, जबकि उत्तर बिहार comparatively गर्म रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

static