जहानाबाद में बड़ा हादसा: ट्रांसपोर्ट ट्रक में भीषण आग, 40 नई मोटरसाइकिलें जलकर नष्ट

Wednesday, May 06, 2026-01:10 PM (IST)

जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद जिले में एक ट्रांसपोटर् ट्रक में लगी आग से उस पर लदी करीब 40 नई मोटरसाइकिलें जलकर नष्ट हो गईं। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि कड़ौना थाना क्षेत्र के कनौदी गांव के समीप मंगलवार देर रात होंडा शोरूम पहुंची एक ट्रांसपोटर् ट्रक में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची अग्निशमन टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक पर लदी अधिकांश मोटरसाइकिलें जल चुकी थीं।

 प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक शोरूम के पास खड़ा था और बैक करने के दौरान ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे आग लग गई। आग तेजी से फैलती गई और ट्रक पर लदी सभी गाड़यिां उसकी चपेट में आ गईं। शोरूम कर्मियों के अनुसार, ट्रक में करीब 40 नई मोटरसाइकिलें थीं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static