आज से नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ महापर्व छठ तो बिहार उपचुनाव में BJP के लिए प्रचार करेंगे चिराग, पढ़ें बिहार की Top 10 News

10/28/2022 6:41:45 PM

मुजफ्फरपुरः लोक आस्था का महापर्व छठ दिवाली के 6 दिन बाद मनाया जाता है। नहाय-खाय के साथ आज से छठ महापर्व शुरू हो गया है। चार दिन तक चलने वाले इस महापर्व के पहले दिन नहाय-खाय,दूसरे दिन खरना,तीसरे दिन संध्या अर्ध्य और चौथे दिन उषा अर्घ्य देते हुए समापन होता है। वहीं दूसरी ओर बिहार विधानसभा की मोकामा और गोपालगंज सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं और चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। वहीं लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान भाजपा को समर्थन देंगे और पार्टी के लिए 2 दिन प्रचार करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने इसकी जानकारी दी। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...

Chhath Puja 2022: आज से नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ महापर्व छठ, सीढ़ी घाट पर उमड़ी हजारों व्रतियों की भीड़
मुजफ्फरपुरः लोक आस्था का महापर्व छठ दिवाली के 6 दिन बाद मनाया जाता है। नहाय-खाय के साथ आज से छठ महापर्व शुरू हो गया है। चार दिन तक चलने वाले इस महापर्व के पहले दिन नहाय-खाय,दूसरे दिन खरना,तीसरे दिन संध्या अर्ध्य और चौथे दिन उषा अर्घ्य देते हुए समापन होता है।

बिहार उपचुनावः गोपालगंज-मोकामा में BJP को मिला लोजपा का समर्थन, 2 दिन प्रचार करेंगे चिराग पासवान
पटनाः बिहार विधानसभा की मोकामा और गोपालगंज सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं और चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। वहीं लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान भाजपा को समर्थन देंगे और पार्टी के लिए 2 दिन प्रचार करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने इसकी जानकारी दी।

गंगा नदी में डूबने से 2 सगी बहनों समेत चार लोगों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
भागलपुरः बिहार में भागलपुर जिले के अलग-अलग स्थानों पर गुरुवार को गंगा नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से दो सगी बहन समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गर्व की बातः ब्रिटिश PM ऋषि सुनक की कोर टीम में शामिल हुआ बिहार का लाल, सिवान में दौड़ी खुशी की लहर
सिवानः भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनने पर जहां एक तरफ ऋषि सुनक ने देश का नाम रौशन कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ अब बिहार के लाल ने ब्रिटेन में कमाल कर दिया है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कोर टीम में सिवान के प्रज्वल पांडेय शामिल हो गए हैं।

पटना में छठ व्रतियों की सुरक्षा को लेकर किए गए पुख्ता इंतजाम, जिले में 599 दंडाधिकारी और 3500 पुलिसकर्मी तैनात
पटनाः बिहार में सूर्य देव की आराधना से जुड़ा चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। राजधानी पटना में इस महापर्व के दौरान व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर इंतजाम किए गए हैं।

Chhath Puja: किस घाट पर जाएं और कहां हैं पार्किंग की व्यवस्था? जानने के लिए install करें ये एप्लीकेशन
पटनाः बिहार में सूर्य देव की आराधना से जुड़ा महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया।28 अक्टूबर को आरंभ होने वाला यह महापर्व 31 अक्टूबर को संपन्न होगा। वहीं इसको लेकर पटना जिला प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली है। छठ पूजा के दौरान लोगों को सबसे ज्यादा मुश्किल पार्किंग की आती हैं।

नाव हादसे में शहीद जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा घर, पत्नी ने सैल्यूट करके दी अंतिम विदाई
गोपालगंजः बिहार के गोपालगंज जिले में नाव हादसे में ड्यूटी के दौरान मारे गए जवान राजेश कुमार का शव पूरे सम्मान के साथ उनके गांव पहुंचा। इस दौरान स्वजनों में चीख-पुकार मच गई। गांव का माहौल गमगीन हो गया। इस बीच राजेश कुमार अमर रहे के नारे भी लगते रहे।

मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसाः गैस सिलेंडर के फट जाने से बैलून विक्रेता की मौत, 2 अन्य घायल
भागलपुरः बिहार के भागलपुर शहर में काली प्रतिमा के विसर्जन जुलूस के दौरान बैलून में हवा भरने वाले गैस सिलेंडर में अचानक बलास्ट हो गया। इस घटना में बैलून विक्रेता की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। वहीं इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

धर्म की मिसाल बनीं यह मुस्लिम महिलाएं, पहली बार पूरी श्रद्धा से कर रही है 'छठ व्रत'
गोपालगंज: बिहार में लोकआस्था का महापर्व छठ आज से शुरू हो गया है। छठ महापर्व जाति और धर्म के लिए एक मिसाल है। इस पर्व को हिन्दू महिलाएं ही नहीं बल्कि मुस्लिम महिलाएं भी पूरी श्रद्धा के साथ मनाती हैं। कहा जाता है कि यह परंपरा कई दशकों से चली आ रही है।

सरकारी आवास मिलने पर भावुक हुए राजद विधायक रामवृक्ष सदा, बोले- 30 सालों के संघर्ष का नतीजा है
खगड़ियाः बिहार के खगड़िया जिले में अलौली से विधायक रामवृक्ष सदा सरकारी आवास मिलने पर भावुक हो गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह मेरे 30 सालों के संघर्ष का ही नतीजा है। मैंने सपने में भी कभी ऐसा घर नहीं देखा था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static