तेजस्वी यादव ने कहा- बिहार में बनेगी महागठबंधन की सरकार, लोगों से की ये अपील

Sunday, Jul 17, 2022-03:02 PM (IST)

 

पटनाः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी। यहां पर आपराधिक घटना बढ़ गई हैं। अपराधियों द्बारा दिनदिहाड़े लोगों की हत्या की जा रही है। वहीं बिहार सरकार के निष्क्रिय और पुलिस प्रशासन की कमी से आम जनता सुरक्षित नहीं है।

दरअसल, प्रतिपक्ष के नेता ने शिवहर जिले के रामबन रोहुआ के पूर्व मुखिया स्व.सुबोध कुमार यादव के परिजनों से मिलकर शोक सांत्वना व्यक्त की। इस दौरान वापस आने पर पूवी चंपारण जिले के तेतरिया प्रखंड के सेमराहा नन्हकार गांव में प्रदेश राजद किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुबोध यादव के आवास पर जनता को सम्बोधित किया। यादव ने कहा कि पूर्व मुखिया सुबोध कुमार यादव के हत्याकांड की लड़ाई सदन से लेकर सड़क पर लड़ाई लड़कर न्याय दिलाने का बात कही।

वहीं मधुर आवृत गांव निवासी शिक्षक अमरनाथ झा की हत्या, भीमलपुर डेरवा चकी गांव के नदु राय की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए राज्य सरकार से दोषियों को सजा देने की मांग की। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए अभी से ही लोगों को जागरूक होने की अपील की। बिहार में आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी को वोट देने की भी अपील की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static