अगले विधानसभा चुनाव तक नहीं चलेगा 'महागठबंधन'... मैंने नीतीश को CM न बनने की दी थी सलाह, PK का दावा

2/22/2023 1:55:01 PM

सिवान: जन सुराज यात्रा पर निकले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद मैंने नीतीश कुमार से कहा था कि आप मुख्यमंत्री मत बनिए। क्योंकि आपको बिहार की जनता ने नकार दिया है। साथ ही कहा कि जब महागठबंधन बना था मैंने उस समय कहा था कि ये ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है।

यह भी पढ़ेंः- CM नीतीश ने एक बार फिर किया स्पष्ट, कहा- उपेंद्र कुशवाहा के जाने से नहीं पड़ता कोई फर्क

मुख्यमंत्री ने अपने लिए खुद ये रास्ता चुना हैः पीके 
प्रशांत किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने लिए खुद ये रास्ता चुना है। अगर कोई गलत रास्ता चुनता है तो उसका खामियाजा भुगतना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड(जदयू) को 2020 में बहुमत नहीं मिला था। नतीजे आने के बाद ही मैंने सीएम नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री न बनने की सलाह दी थी। मैंने कहा था कि आपको मुख्यमंत्री बनने का क्या जरूरत है?  अगर आप मुख्यमंत्री बनेंगे तो कोई बड़ा भाई रहेगा जिसकी ज्यादा संख्या है तो उसकी चलेगी आपकी नहीं।

यह भी पढ़ेंः-  नई पार्टी बनाने के बाद उपेंद्र कुशवाहा की संजय जायसवाल से मुलाकात, आखिर क्या होंगे इसके सियासी मायने!

"अगले विधानसभा चुनाव तक नहीं चलेगा महागठबंधन"
वहीं पीके ने कहा कि जब महागठबंधन बना था मैंने तब ही साफ कह दिया था कि ये चलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन कब तक चलेगा ये तो नहीं बता सकता, लेकिन यह आने वाले विधानसभा चुनाव तक नहीं चलेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static