Lohri Special Rangoli 2026: लोहड़ी पर बनाएं खूबसूरत रंगोली, घर में आएगी खुशहाली; यहां देखें बेहद आसान Rangoli Desings

Monday, Jan 12, 2026-06:19 PM (IST)

Lohri Special Rangoli 2026: लोहड़ी (Lohri 2026) का त्योहार पूरे उत्तर भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार समृद्धि और खुशियों का प्रतीक माना जाता है। लोहड़ी के खास मौके पर रंगोली (Lohri Special Rangoli) बनाना शुभ माना जाता है, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य का वास होता है। 

Lohri Rangoli 2026 का महत्व 

लोहड़ी पर बनाई जाने वाली रंगोली अग्नि, फसल और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करती है। रंगोली में बनाए गए अलाव, गन्ना, तिल, मूंगफली और ढोल के डिजाइन त्योहार की परंपरा को दर्शाते हैं। 

Lohri Special Rangoli Design Ideas 2026: अगर आप इस साल कुछ खास करना चाहते हैं, तो ये रंगोली डिजाइन ट्रेंड में रहेंगे- 

अलाव थीम रंगोली- लोहड़ी का मुख्य प्रतीक 

केंद्र में अलाव बनाएं और आसपास फसल के अनाज और फूलों से सजावट करें। चमकीले पीले, नारंगी, लाल और हरे रंगों का प्रयोग करें। सामग्री: रंगीन पाउडर, फूलों की पंखुड़ियों, चावल के आटे और प्राकृतिक रंगों का उपयोग कर सकते हैं। 

PunjabKesari


फसल और गन्ने की रंगोली- समृद्धि का संकेत 

गोलाकार रंगोली डिजाइन के अंदर कलश, ईख, सूर्य देव आदि की आकृति बनाएं। वहीं कई रंगों से गोलाकार को बोर्डर लाइन देकर हाइलाइट करें। इस तरह की रंगोली डिजाइन काफी प्रभावी दिखती है। 

PunjabKesari


ढोल वाला रंगोली डिजाइन ।। Lohri Rangoli Design 

लोहड़ी के लिए रंगोली का यह डिजाइन भी परफेक्ट है। इस डिजाइन को बनाने के लिए आपको सफेद और पीले रंग की जरूरत होगी। 

PunjabKesari


फ्लोरल और कलरफुल रंगोली पैटर्न ।। Rangoli Designs 

रंगोली का यह डिजाइन भी बेहद यूनिक है। ताजे फूलों की पंखुड़ियों से घर के दरवाजे को सजाएं। इस रंगोली डिजाइन को बनाना बेहद आसान है। 


PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static