कुढ़नी उपचुनाव में बीजेपी की जीत पर लोजपा रामविलास ने जनता को दी बधाई

12/9/2022 12:34:37 PM

पटनाः मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार की जीत पर लोजपा रामविलास ने संवाददाता सम्मलेन का आयोजन कर कुढ़नी की जनता को बधाई दी।

संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ0 अरूण कुमार, राष्ट्रीय महासचिव डॉ0 सत्यानन्द शर्मा, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पाण्डेय ने संयुक्त रूप से बोलतेे हुए कहा कि कुढ़नी की जीत से साबित हो गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विश्वसनीयता समाप्त हो गयी है। उनका आधार वोट मुख्य रूप से दलित, अतिपिछड़ों का वोट बैंक समाप्त हो गया है। यह वोट बैंक चिराग पासवान के साथ तेजी से जुड़ा है। बिहार में जिन लोगों ने लालू, राबड़ी के शासन काल से उबकर नीतीश कुमार को सताशीन किया। वहीं लोग बिहार के वर्तमान हालात से बढ़ते अपराध से, जूल्म के घटनाओं में बेतहास हो रहे वृद्धि से उबकर चिराग पासवान को अंगीकार किया है। बदले हालात में नीतीश कुमार ने अपना व्यापक जनाधार खो दिया। आम जनता नीतीश कुमार से मुक्ति चाहती है। कुढ़नी चुनाव परिणाम इसका संकेत दे रहा है।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता दिनेश पासवान ने बताया कि संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के युवा राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, प्रदेश प्रचार-प्रसार प्रमुख सह उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश कुमार, प्रदेश प्रवक्ता प्रो0 विनीत सिंह, नन्द कुमार पासवान, देवजानी मित्रा, कृष्ण सिंह कल्लू, युवा के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय, प्रदेश मीडिया प्रभारी कुन्दन पासवान, कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश भारती, अमन शांडिल्य, दिलीप यादव एवं अन्य नेतागण उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static