Bihar Vidhan Sabha: विधान परिषद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, जानें सत्र की बड़ी बातें

Friday, Jul 14, 2023-04:29 PM (IST)

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार विधान परिषद के 204 वें सत्र का आज समापन हो गया। कुल 5 दिन कार्यवाही चली है। इस सत्र में बिहार विधान परिषद में कुल 353 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई, जिनमें से 325 प्रश्नों को स्वीकृत किया गया। कुल 33 प्रश्न उत्तरित हुए। सभापति ने कहा कि वर्तमान सत्र के सभी लंबित प्रश्नों के उत्तर आगामी सत्र में सदन में रखने हेतु सरकार से अनुशंसा करता हूं।

इस सत्र के लिए ध्यानाकर्षण की कुल 59 सूचनाएं प्राप्त हुई। 26 ध्यानाकर्षण सूचनाएं सदन पर लाए गए। 7 सूचनाएं उत्तरित हुई, 2 सूचनाएं व्यपगत हुई। 17 सूचनाएं प्रश्न एवं ध्याना समिति के विचारार्थ सुपुर्द किए गए। शून्यकाल की कुल 17 सूचनाएं प्राप्त हुई। 15 सूचनाएं स्वीकृत हुई, 7 सूचनाएं व्यपगत हुईं। इस सत्र में कुल 68 निवेदन प्राप्त हुए। सभी निवेदनों को सदन की सहमति से निवेदन समिति को किया गया।

वहीं, सत्र में नेशनल ई-विधान (नेवा) के माध्यम से माननीय सदस्यों द्वारा 77 तारांकित, 1 अतारांकित प्रश्न एवं 26 अल्पसूचित प्रश्न दिए गए। माननीय सदस्यों द्वारा प्राप्त कुल 339 प्रश्न इसमें विभाग द्वारा ऑनलाइन कुल 219 प्रश्नों के उत्तर प्राप्त हुए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static