लालू की बेटी रोहिणी का CM नीतीश पर तंज- ''रंगीन मिजाजी के चर्चे सरेआम हैं, इस उम्र में भी चच्चा बदनाम हैं''

12/3/2021 5:15:34 PM

पटनाः बिहार में भाजपा की महिला विधायक पर मुख्यमंत्री नीतीश की टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विपक्ष को मुख्यमंत्री नीतीश पर निशाना साधने का एक और मौका मिल गया है। इसी बीच राष्टीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव की बेटी डॉ. रोहिणी आचार्या ने भी नीतीश को आड़े हाथों लिया है।

रोहिणी आचार्या ने ट्वीट कर लिखा, "महिलाओं की सुंदरता ही निहारता रह गया। तीन नंबरी पार्टी का मुखिया बिहार को फिसड्डी राज्य का दर्जा जो दिला दिया.."। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'रंगीन मिजाजी के चर्चे सरेआम हैं। इस उम्र में भी चच्चा बदनाम हैं।'

बता दें कि सोमवार को एनडीए विधायक दल की बैठक में बांका के कटोरिया से भाजपा की महिला विधायक निक्की हेम्ब्रम ने कहा था, शराबबंदी के कारण आदिवासियों का काम काज ठप हो गया है। वह भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं।' इस पर मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा था कि आप इतनी सुंदर हैं, लेकिन आपको मालूम है कि आदिवासियों के लिए हमने क्या-क्या किया है और आपका विचार बिल्कुल उल्टा है। आप अपने विधानसभा क्षेत्र में नहीं जाती हैं।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static