कुशवाहा के JDU छोड़ने पर बोले ललन सिंह- उपेंद्र ने जो JDU को मजबूत करने का दावा किया वो खोखला

2/20/2023 5:01:09 PM

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): उपेंद्र कुशवाहा द्वारा जदयू छोड़ने और नई पार्टी बनाने के बाद जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने प्रेस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा 2 दिनों से मीटिंग कर रहे थे। हम लोगों ने सुना है कि उन्होंने नई पार्टी बना लिया हैं, बहुत अच्छी बात है। हम लोगों की शुभकामनाएं हैं। साथ ही कहा कि उपेंद्र कुशवाहा ने जो जदयू को मजबूत करने का दावा किया है वो खोखला हैं।

कुशवाहा बहुत बार पार्टी में आए गएः ललन सिंह
ललन सिंह ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा पहली बार जब विधायक बने थे। विधायक दल का नेता का चुनाव हो रहा था तो 6 टर्म से 7 टर्म के विधायक को रहते हुए उनको विधायक दल का नेता नीतीश कुमार ने बनाया। इसके बाद वह बहुत बार पार्टी में आए गए। दोबारा आने के बाद उन्होंने कहा कि राज्यसभा जाना है। फिर वह राज्यसभा जाने के बाद  पार्टी विरोधी काम करने लगे। फिर वह बाहर चले गए और फिर वशिष्ट बाबू के पास जाकर फिर वह पार्टी में शामिल हुए। उपेंद्र कुशवाहा का जो पुराना इतिहास था। उस इतिहास को देखते हुए पार्टी का कोई नेता और कार्यकर्ता पक्ष में नहीं था कि उपेंद्र कुशवाहा को पार्टी में शामिल किया जाए। लेकिन सब को दरकिनार करते हुए कि मुख्यमंत्री ने उपेंद्र कुशवाहा को पार्टी में शामिल किया। उस समय के राष्ट्रीय अध्यक्ष का विरोध इतना था कि उपेंद्र कुशवाहा जॉइनिंग मैं नहीं आए। 

"नीतीश सुनते सबकी हैं पर करते अपनी"
ललन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अगर किसी के कहने पर चलते तो उपेंद्र कुशवाहा को पार्टी में नहीं लाया जाता। क्योंकि सब की राय थी को उपेंद्र कुशवाहा को पार्टी में ज्वाइन नहीं कराया जाए। नीतीश कुमार सुनते सबकी है, लेकिन करते अपनी है। उपेंद्र कुशवाहा ने जब ज्वाइन किया था तो बोले थे कि जीना यहां मरना यहां है। लेकिन अब देख लीजिए। अरवल के सर्किट हाउस में तेजस्वी यादव से उपेंद्र कुशवाहा मैंने और इंडिया से बाहर निकले तो आरजेडी के साथ गठबंधन किए। उपेंद्र कुशवाहा की अति महत्वकांक्षी जो व्यक्ति हो जाता है उसका व्यक्तित्व मलिन हो जाता हैं। उपेंद्र अति महत्वकांक्षी व्यक्ति है। ललन सिंह ने कहा कि मैंने कहा ही था कही पर निगाहे कहीं पर निशाना। वो कहते कुछ और थे लेकिन उनका ध्यान कही और हैं।

"जदयू का किसी पार्टी में नहीं होगा विलय" 
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा ने जो जदयू को मजबूत करने का दावा किया है वो खोखला हैं। उनके कुनबे के साथी कहते है वो अपने स्वभाव के कारण कही नहीं टिकते। पत्रकारों के सवाल पर ललन सिंह ने कहा कि आज तक अपने पूरे जीवन में कर्पूरी ठाकुर के किस लिगेसी को उपेंद्र कुशवाहा ने आगे बढ़ाया है? बल्कि नीतीश कुमार ने आगे बढ़ाने का काम किया हैं। उपेंद्र कुशवाहा 2010 के और 2015 के विधानसभा के चुनाव में कहां थे। जदयू के विषय में बोलते हुए ललन सिंह ने कहा कि अच्छा तो हमेशा रहेगा। जदयू का किसी पार्टी में विलय नहीं होगा। वहीं 2025 चुनाव के नेतृत्व के सवाल पर ललन सिंह ने कहा कि 2025 की बात 2025 में की जाएगी ।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static