वो चाचा नहीं, हैवान था! 5 साल की बच्ची को बहला-फुसला अपने साथ ले गया, फिर किया दुष्कर्म..
Wednesday, Jan 28, 2026-04:31 PM (IST)
Bihar Crime News : बिहार के बांका से एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने महज 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा आरोपी शख्स किसी दूर के रिश्ते में चाचा लगता था। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे गांव में आक्रोश और तनाव का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना 26 जनवरी की है। पीड़िता की मां गांव में किसी कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। बच्ची घर के दरवाजे पर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी, जो बच्ची का रिश्ते का चाचा बताया जा रहा है, वह आया और मासूम को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
इधर घटना के बाद बच्ची के व्यवहार में बदलाव देख परिजनों को शक हुआ। जब उससे प्यार से पूछताछ की गई तो उसने आपबीती बता दी। इसके बाद परिजनों ने देर शाम स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। थाना प्रभारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शख्स को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

