VIDEO: 'मारना शुरू करेंगे तो होश ठिकाने आ जाएगा', JDU विधायक Rajkumar singh ने दी सरकारी डॉक्टर को खुलेआम धमकी

Thursday, Nov 30, 2023-03:57 PM (IST)

बेगूसराय: जेडीयू के दबंग विधायकों में  पहले गोपाल मंडल का ही नाम शुमार होता था लेकिन अब इस लिस्ट में मटिहानी के विधायक राजकुमार सिंह का नाम भी जुड़ गया है। दरअसल बेगूसराय के सदर अस्पताल में जख्मी बच्चों को देखने के लिए राजकुमार सिंह आए थे। इसी दौरान राजकुमार सिंह एक डॉक्टर से उलझ गए। बातचीत के दौरान राजकुमार सिंह ने डॉक्टर की भारी बेइज्जती कर दी। राजकुमार सिंह ने डॉक्टर को बीमार और पागल तक कह दिया। हद तो तब हो गई, जब बातचीत के दौरान विधायक खड़े हो गए और डॉक्टर को सबके सामने ही धमकाने लगे। उन्होंने डॉक्टर को मारने तक की धमकी दे डाली। राजकुमार सिंह ने डॉक्टर से कहा कि इतना मारूंगा कि होश ठिकाने आ जाएगा। अब विधायक का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static