IXL 2024: राउंड 6 में ऐतिहासिक उलटफेर, शीर्ष तीन स्थानों पर अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभाओं का कब्जा!

Saturday, Oct 26, 2024-06:30 PM (IST)

पटना: भारतीय क्रॉसवर्ड लीग (IXL) के इतिहास में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभाओं ने साप्ताहिक ऑनलाइन राउंड में शीर्ष तीन स्थानों पर कब्जा किया है। एप्पल न्यू+ के क्रॉसवर्ड संपादक एरिक एगार्ड ने एक बार फिर अपना स्थान शीर्ष पर बना लिया है, जहां वे कड़ी प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी फिलिप कूट, जो पेशे से शिशु रोग विशेषज्ञ हैं और एक जुनूनी क्रॉसवर्ड सॉल्वर हैं, एरिक एगार्ड से मात्र एक अंक पीछे हैं। वहीं, न्यूपोर्ट न्यूज, अमेरिका के नेविल फोगार्टी ने भी तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।

छठे साप्ताहिक ऑनलाइन राउंड के शीर्ष पांच स्कोरर:-
1.
एरिक एगार्ड (कैनसस सिटी, यूएसए)
2. फिलिप कूट (कैनबरा, ऑस्ट्रेलिया)
3. नेविल फोगार्टी (न्यूपोर्ट न्यूज, यूएसए)
4. रामकी कृष्णन (चेन्नई, भारत)
5. विश्वनाथन ए (चेन्नई, भारत)

भारतीय प्रतिभागियों की बढ़त
जहां वैश्विक प्रतिभाएं प्रतियोगिता में नया मानदंड स्थापित कर रही हैं, वहीं भारतीय प्रतिभागी भी ओवरऑल लीडरबोर्ड पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। चेन्नई के 58 वर्षीय रामकी कृष्णन सबसे आगे हैं, जबकि कॉन्टेस्ट के मौजूदा चैंपियन शशवत सलगांवकर ने भी मजबूत स्थिति बनाए रखी है। उल्लेखनीय है कि शीर्ष सात स्थानों पर भारतीय प्रतिभागियों का कब्जा है, जो स्थानीय प्रतिभा की उत्कृष्टता और समर्पण को दर्शाता है।

IXL 2024 के कुल लीडरबोर्ड पर शीर्ष 10 प्रतिभागी:-
1. रामकी कृष्णन (चेन्नई, भारत)
2. शशवत सलगांवकर (गोवा, भारत)
3. वेंकट राघवन एस (मुंबई, भारत)
4. समित कल्याणपुर (सिकंदराबाद, भारत)
5. मधुप तिवारी (नई दिल्ली, भारत)
6. विश्वनाथन ए (चेन्नई, भारत)
7. मधुसूदन एच (चेन्नई, भारत)
8. सौम्या रामकुमार (मनामा, बहरीन)
9. एरिक एगार्ड (कैनसस सिटी, यूएसए)
10. अरविंद रामस्वामी (पुणे, भारत)
IXL 2024 का सातवां साप्ताहिक ऑनलाइन राउंड 27 अक्टूबर 2024 को crypticsingh.com पर आयोजित किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static