पटना में JAP नेता को छोटे भाई ने ही मारी गोली, इन 2 कारणों से पाल रखी थी रंजिश

9/14/2021 11:38:22 AM

पटनाः बिहार के पटना में आपसी रंजिश के चलते जन अधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव अनंत कुमार सिंह उर्फ डब्बू सिंह को उनके ही छोटे भाई शेखर ने गोली मार दी है। गोली अनंत के सीने से होते हुए शरीर के अंदर चली गई और कमर के पास जाकर फंस गई, जिसके चलते उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

दरअसल, घटना रविवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि जाप नेता का सबसे छोटा भाई शेखर अपने कुछ साथियों के साथ पाटलिपुत्र कॉलोनी में उनके घर पहुंचा और दोनों झगड़ा करने लगा। काफी देर बहस करने के बाद नशे में धुत शेखर ने अपने भाई को गोली मार दी। गोली शरीर के अंदर जाने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें पाटलिपुत्रा गोलंबर के पास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इस घटना की जानकारी मिलने पर पाटलिपुत्रा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जाप नेता अनंत की पत्नी के बयान पर शेखर और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश यह वारदात हुई है। जाप नेता के छोटे भाई ने उनके प्रति मान में दुश्मनी पाल रखी थी। पारिवारिक व पार्टी सदस्यों से मिली जानकारी के अनसार, एक तो ढाबा की जमीन को लेकर दोनों भाइयों में विवाद चल रहा था, तो दूसरी वजह यह भी थी जाप नेता ने शेखर की पत्नी को जेल जाने से नहीं बचाया था। इन दो कारणों से दोनों के बीच रंजिश पैदा हो गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static