''पति दवा खाकर बनाता है शारीरिक संबंध और रात भर...." पत्नी बोली- उनके साथ नहीं रहना
Thursday, May 07, 2026-05:01 PM (IST)
Bihar News: वैवाहिक जीवन में हिंसा के बढ़ते मामलों के बीच बिहार राज्य महिला आयोग में एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। एक महिला ने पति पर नशे में दरिंदगी करने और अवैध संबंधों का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसका पति नशीली दवाएं खाकर शारीरिक संबंध बनाता है और विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई भी करता है।
शादी के बाद खुला नशा मुक्ति केंद्र का राज
परसा थाने की एक महिला (आवेदिका) के अनुसार, उसकी शादी वर्ष 2015 में हुई थी और उनके दो बच्चे (11 वर्षीय बेटी और 5 वर्षीय बेटा) हैं। महिला ने आयोग को बताया कि शादी के समय ससुराल वालों ने यह बात छिपाई कि पति नशे का आदी है और उसे नशा मुक्ति केंद्र में भी रखा जा चुका है। आवेदिका के मुताबिक, शादी के एक साल बाद पति नशा करने लगा और रात भर उसके साथ मारपीट करता। इसके बाद सुबह माफी मांगकर मामले को टाल देता। पीड़िता का कहना है कि घर में जवान होती बेटी है। इसलिए किसी अनहोनी से वह बच्चों को लेकर मायके चली गई थी।
पति ने स्वीकारी गलती, मांगा सुधार का अवसर
उधर, पति ने आयोग के सामने अपनी गलती स्वीकार करते हुए सुधार का मौक मांगा। उसने कहा कि अब वह नशा छोड़ चुका है और अपनी पत्नी व बच्चों के साथ सुखद जीवन बिताना चाहता है। वहीं बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष प्रो. अप्सरा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फिलहाल बीच का रास्ता निकाला है। अध्यक्ष ने बताया कि महिला किसी भी कीमत पर पति के साथ रहने को तैयार नहीं थी, लेकिन बच्चों के भविष्य को देखते हुए उसे एक अवसर देने को कहा है।
आयोग ने महिला को हर सप्ताह उपस्थित होकर अपने पति के व्यवहार और सुधार की रिपोर्ट देने को कहा है। आयोग का कहना है कि यदि पति के व्यवहार में कोई सुधार नहीं होता तो कड़ा फैसला लिया जाएगा।

