बिहार की छवि को धूमिल कर रहे तेजस्वी, CM घोषणा करें Tejashwi पर भ्रष्टाचार के मामले में वे उनके साथः सिन्हा

Tuesday, Mar 21, 2023-11:05 AM (IST)

पटनाः बिहार विधान सभा परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने कहा कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) राज्य की छवि को धूमिल कर रहे हैं। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार घोषणा करें कि तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार के मामले में वे उनके साथ है।

"CM घोषणा करे तेजस्वी पर भ्रष्टाचार के मामले में वे साथ"
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मैंने सदन में सरकार के जवाब के क्रम में तेजस्वी से आग्रह किया कि वे बाहर सीबीआई और ईडी के बारे में बहुत बयान देते रहते हैं, इसलिए सदन में बताएं कि इतनी कम उम्र में इतनी अकूत संपत्ति के वे मालिक कैसे हो गए। उन्होंने कहा कि  तेजस्वी अवैध कमाई से दिल्ली में 150 करोड़ का मकान, प्लॉट एवं मॉल के मालिक बने हैं। यदि सीबीआई और ईडी इस पर कार्रवाई करती है तो उन्हें एतराज नहीं होना चाहिए। इस बात को  राज्य की जनता भी जानना चाहती है। आगे उन्होंने कहा कि आश्चर्य तब होता है जब मुख्यमंत्री जी भ्रष्टाचार के आरोपी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त नहीं करते हैं।

"विधानसभा में आसन द्वारा विपक्ष को नहीं दिया जाता मौका"
आगे सिन्हा ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री जी तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार के मामले में उनके साथ है तो वह सार्वजनिक रूप से यह बयान दें। तेजस्वी पर भ्रष्टाचार के मामले नहीं बनते हैं। विधानसभा में आसन द्वारा विपक्ष को मौका नहीं दिया जाता है। वे सदैव विपक्षी सदस्यों का उपहास करते हैं। यदि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को ही सदन चलाना है तो वह जाकर आसन पर बैठ जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static