भागलपुर में गंगा का जलस्तर घटने के साथ तेजी से हो रहा कटाव, कई लोग हुए बेघर

Monday, Sep 19, 2022-04:52 PM (IST)

भागलपुरः बिहार के भागलपुर जिले में गंगा के पानी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। गंगा का जलस्तर घटने के साथ तेजी से कटाव शुरू हो गया है, जिससे दर्जन भर गांव के वजूद पर संकट मंडरा रहा है। वहीं कटाव के कारण कई लोग बेघर हो चुके है। 

PunjabKesari

खुले आसमान में जीवन यापन कर रहे लोग 
जानकारी के मुताबिक, मामला भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड के इंग्लिश गांव का है। बताया जा रहा है कि सबौर प्रखंड के इंग्लिश गांव में गंगा का पानी घटते जा रहा है। उसी के साथ कटाव शुरू हो गया है। कई घर गंगा नदी में समा गए है। लोग खुले आसमान में जीवन यापन कर रहें है। साथ ही सड़के कटकर भी गंगा में समा गई है। तेज कटाव के कारण लोग अपने हाथों से अपना घर तोड़ रहे है। ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल है। यहां गंगा का रौद्र रूप शांत हो रहा है। वहीं सड़के और घर जलमग्न हो गए है। गांव वालों को इतने घंटे बीत जाने के बाद भी प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं मिली है। साथ ही ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। 

सितंबर महीने तक मानसून रहेगा मेहरबान-मौसम विभाग 
बता दें कि मौसम विभाग ने बताया कि सितंबर महीने तक बिहार में मानसून मेहरबान रहेगा। रविवार को गया में 32 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर में 34.3 और पूर्णिया में 34 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा । राजधानी पटना में 32.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, मुजफ्फरपुर में 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static