NH-27 पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

Tuesday, May 12, 2026-10:44 AM (IST)

मोतिहारी: बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र में सोमवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक महिला की मौत हो गई, तथा उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि एनएच-27 पर बैशाहा मोड़ के समीप दोपहर करीब एक बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में पिपरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीमधुबन गांव निवासी राजकिशोर साह की पत्नी राजो देवी (37) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि राजकिशोर साह गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूत्रों ने बताया कि पति-पत्नी मोटरसाइकिल से किसी कार्य से चकिया बाजार आ रहे थे। इसी दौरान दुर्घटना हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को अनुमंडलीय अस्पताल चकिया में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static