होम्योपैथी के प्रसिद्ध डॉ. बी. भट्टाचार्य का निधन, 99 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, चिकित्सा जगत में शोक की लहर
Sunday, May 08, 2022-12:09 PM (IST)

पटनाः बिहार में होम्योपैथी के प्रसिद्ध डॉक्टर बी. भट्टाचार्य का रविवार अहले सुबह तीन बजे निधन हो गया। उन्होंने 99 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
दरअसल, डॉक्टर बी भट्टाचार्य दिल की बीमारी से पीड़ित थे। लेकिन वे अंतिम समय तक मरीजों का इलाज करते रहे। वहीं रविवार की सुबह 3 बजे भट्टाचार्य रोड स्थित पटना आवास पर उनका निधन हो गया। उनके करीबी शिष्य डॉ एस.ए. रजा ने बताया कि डॉक्टर भट्टाचार्य ने अपनी पूरी जिंदगी समाज के नाम कर दी थी। उनको होम्योपैथी की गहरी जानकारी थी। देशभर से लोग इलाज यहां आते थे।