Shab-e-Barat Holiday : 4 फरवरी को शब-ए-बारात, पटना न्याय मंडल में छुट्टी घोषित
Tuesday, Feb 03, 2026-08:30 AM (IST)
Shab-e-Barat Holiday : पटना व्यवहार न्यायालय समेत पटना न्याय मंडल की सभी अनुमंडलीय न्यायालयों में शब ए बारात की छुट्टी 04 फरवरी 2026 को होगी।
पटना जिला अधिवक्ता संघ के अनुरोध पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रूपेश देव ने चांद दिखाई दिए जाने के कारण शब ए बारात 04 फरवरी 2024 को मनाए जाने की स्थिति पर विचार करने के बाद 05 फरवरी 2026 को पूर्व से घोषित छुट्टी को परिवर्तित कर 04 फरवरी 2026 को निश्चित किया है।
अब 05 फरवरी 2026 को पटना न्याय मंडल की सभी अदालतें खुली रहेंगी और 04 फरवरी 2026 को छुट्टी रहेगी। पटना न्याय मंडल में पटना सदर, पटना सिटी, बाढ़ ,दानापुर ,पालीगंज और मसौढ़ी की अनुमंडलीय अदालतें शामिल हैं।

