पटना में गंगा किनारे डबल डेकर बस में सैर और सेलिब्रेशन, 4 हजार में पूरी बस बुक

Monday, Feb 02, 2026-10:36 AM (IST)

Patna double decker bus : बिहार की पटना सिटी के जेपी गंगा पथ पर चलने वाली डबल डेकर बस को शहरवासी सैर, जन्मदिन या निजी पार्टी के लिये बुक कर गंगा घाट पर सैर का लुत्फ ले रहे हैं।

दीघा घाट से कंगन घाट तक 360 डिग्री नजारा

यह डबल डेकर बस दीघा घाट से कंगन घाट तक जेपी गंगा पथ पर संचालित होती है। ऊपरी डेक से 360 डिग्री का मनोरम नजारा, गंगा किनारे बहती ठंडी हवा और रास्ते में पड़ने वाले ऐतिहासिक स्थलों का दीदार इस यात्रा को खास अनुभव बनाता है। 

4 हजार रुपये में बुक होगी पूरी डबल डेकर बस

बस प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक चलती है। वहां पार्टी मनाने आये लोग पूरी बस चार हजार रूपये में बुक कर डेढ़ घंटे तक सैर का आनंद ले सकते हैं। बस में कुल 40 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें नीचे के डेक पर 20 वातानुकूलित सीटें और ऊपर के डेक पर 20 ओपन सीटें हैं। यात्रियों की सुविधा के लिये इसमें टॉयलेट, रेफ्रिजरेटर और एक गाइड की भी व्यवस्था की गई है। 

एक तरफ की सैर का किराया प्रति व्यक्ति 50 रुपये

गाइड दीघा घाट से जेपी गंगा पथ गोलंबर, सभ्यता द्वार, दरभंगा हाउस, गांधी घाट, महात्मा गांधी सेतु, चित्रगुप्त मंदिर और कंगन घाट जैसे प्रमुख ऐतिहासिक और दर्शनीय स्थलों की जानकारी देता है। सामान्य दिनों में यह बस आम पर्यटकों के लिये भी उपलब्ध रहता है। एक तरफ की सैर का किराया प्रति व्यक्ति 50 रुपये और दोनों तरफ का किराया 100 रुपये निर्धारित किया गया है। बिहार पर्यटन विकास निगम के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर, 2025 से अब तक 4,370 पर्यटक इस डबल डेकर बस में सैर का आनंद ले चुके हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static