हाईकोर्ट को मिले 7 नए न्यायाधीश, जजों की संख्या बढ़कर हुई 44; देखें पूरी लिस्ट

Tuesday, Jun 16, 2026-10:23 AM (IST)

Bihar News: बिहार में पटना उच्च न्यायालय में सोमवार को सात नए न्यायाधीशों ने शपथ ग्रहण की, जिससे न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्या बढ़कर 44 हो गई है। उच्च न्यायालय में हालांकि न्यायाधीशों के स्वीकृत पदों की संख्या 53 है। 

उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश मीनाक्षी मदन राय ने एक समारोह में इन न्यायाधीशों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में अन्य लोगों के अलावा राज्यसभा सदस्य एवं बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन मिश्रा भी मौजूद थे। 

न्यायमूर्ति रंजन कुमार झा, न्यायमूर्ति कुमार मनीष और न्यायमूर्ति राज कुमार को उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है, जबकि न्यायमूर्ति राणा विक्रम सिंह, न्यायमूर्ति विकास कुमार, न्यायमूर्ति गिरिजेश कुमार और न्यायमूर्ति आलोक कुमार ने अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static