Bihar Weather Update: बिहार में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड...22 जिलों में आज भी रहेगी हीटवेव
6/8/2023 12:01:29 PM

पटनाः बिहार में फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी से (Bihar Weather Update) राहत नहीं मिलने वाली है। राज्य में भीषण गर्मी का दौर अभी जारी रहेगा। वहीं, प्रदेश में गर्मी ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुधवार को 10 जिलों का तापमान 43 डिग्री से ज्यादा रहा। मौसम विभाग ने आज भी 22 जिलों में हीटवेव रहने की चेतावनी दी है।
22 जिलों में सीवियर हीटवेव की बनी रहेगी स्थिति
गर्मी ने बिहार में इस साल सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बिहार के कई जिलों में तापमान 43 के पार जा चुका है। मौसम विभाग (IMD) की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को खगड़िया, अररिया, सुपौल, बेगूसराय, बांका, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण, शेखपुरा और कटिहार में सीवियर हीट वेव और भोजपुर, वैशाली,भागलपुर जमुई सहित 19 जिलों में हीट वेव की स्थिति रही। अधिकांश जिलों में 13 से 21 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी 22 जिलों में सीवियर हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी।
बीते 24 घंटे में खगड़िया जिला रहा सबसे गर्म
बता दें कि बीते बुधवार को राज्य के 10 जिलों में लू की स्थिति बनी रही, जिसमें राजधानी पटना, कटिहार, शेखपुरा, सुपौल, सबौर, फारबिसगंज, पूर्णिया, मोतिहारी, वाल्मीकिनगर और खगड़िया शामिल हैं। इसके अलावा 10 शहरों में हीटवेव रहा। बुधवार की रात्रि में 5 जिलों में बहुत हल्की वर्षा भी दर्ज की गई। बीते 24 घंटे के दौरान खगड़िया जिला सबसे गर्म रहा, यहां का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

अगले महीने छुट्टियों की भरमार, 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें कब-कब रहेगी छुट्टियां

राजस्थान के बाद छत्तीसगढ़ पहुंचे नड्डा-शाह, BJP नेताओं संग बैठक कर लिया फीडबैक

पुलिस ने सिर कटी लाश का 24 घंटे में खोला राज: पति ने सौतेले पुत्रों के साथ मिलकर की थी हत्या; वजह कर देगी हैरान

Nawada News: तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों समेत 4 बच्चों की मौत, परिवार में मचा कोहराम