मुंगेरः नक्सली घटनाओं में शामिल उग्रवादी जमील कोड़ा गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस

Friday, Sep 03, 2021-04:41 PM (IST)

मुंगेरः बिहार के मुंगेर और लखीसराय जिले में हुए कई नक्सली घटनाओं में शामिल उग्रवादी जमील कोड़ा को आज गिरफ्तार कर लिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) राज कुमार राज ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि विशेष अभियान के दौरान एसटीएफ टीम ने जिले के लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के सराधी गांव से नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली अपने संगठन के एरिया कमांडर सुरेश कोड़ा और नारायण कोड़ा को लकड़हारा से लेवी वसूल कर पहुंचाता था। साथ ही पुलिस गतिविधियों की खबर भी नक्सलियों को पहुंचाता था। इसके अलावा जमील नक्सलियों के गुप्त अड्डों पर भोजन और राशन भी पहुंचाने का काम करता था।

राज कुमार राज ने बताया कि इसके खिलाफ जिले के बरियारपुर थाना कांड संख्या-92/2021 और लखीसराय जिले के कजरा थाना कांड संख्या 79/2021 में नक्सली घटनाओं में फरार चल रहा था। इसके अलावा जमील साल 2008 में मुंगेर जिले के ऋषिकुंड पर्यटक स्थल पर चार सैप जवानों की हत्या में भी शामिल था। गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static