पटना के VVIP इलाके में सनसनी, संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, जांच में जुटी FSL की टीम

Thursday, Jul 09, 2026-01:16 PM (IST)

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना के एक अतिविशिष्ट क्षेत्र (VVIP) में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, शव हार्डिंग रोड स्थित पुल संख्या-15 के पास मिला, जहां कई मंत्रियों और विधायकों के सरकारी आवास हैं। 

सचिवालय-एक की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) अनु कुमारी ने संवाददाताओं को बताया, ''सचिवालय थाना को शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। घटना का सत्यापन करने के बाद पुलिस ने मौके से शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।'' उन्होंने बताया कि घटनास्थल को सुरक्षित कर दिया गया है और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया है। 

एसडीपीओ ने कहा, ''मृतक की पहचान करने तथा उसकी मौत परिस्थितियों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।'' उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static