Happy New Year 2026: इन रंगोली से करें नये साल का स्वागत, यहां देखें टॉप 7 Rangoli Designs

Sunday, Dec 28, 2025-05:17 PM (IST)

Happy New Year 2026 Rangoli Designs: नए साल के आगमन में अब सिर्फ दो दिन बाकी हैं और ऐसे में जश्न की तैयारियां अपने चरम पर हैं। कोई दोस्तों के साथ क्लब पार्टी का प्लान बना रहा है, तो कोई परिवार या दोस्तों संग वेकेशन पर निकलने की तैयारी में है। वहीं, कई लोग ऐसे भी हैं जो घर पर रहकर सादगी से New Year Celebration करना पसंद करते हैं।

PunjabKesari

अगर आप भी इस बार नए साल की शुरुआत कुछ खास और शुभ तरीके से करना चाहते हैं, तो रंगोली एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। रंगोली न सिर्फ घर की सजावट को आकर्षक बनाती है, बल्कि इसे सौभाग्य, सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं Happy New Year 2026 Rangoli Designs, जिन्हें आप अपने मेन एंट्रेंस, आंगन या मंदिर के पास आसानी से बना सकते हैं।

Floral Rangoli Designs | फूलों से सजी रंगोली देगी रॉयल लुक

PunjabKesari

फूलों की रंगोली हर मौके पर खास लगती है। गुलाब या कमल जैसे फूलों से बनी रंगोली घर की खूबसूरती कई गुना बढ़ा देती है। आप चाहें तो इसके बीच में Happy New Year 2026 लिख सकते हैं और चारों ओर पत्तियों का डिजाइन बनाकर इसे और आकर्षक बना सकते हैं।

Peacock Rangoli Design:| नए साल पर बनाएं मोर वाली खास रंगोली

PunjabKesari

मोर की रंगोली बेहद आकर्षक और एलीगेंट लगती है। नए साल जैसे खास मौके पर यह डिजाइन घर की सजावट में चार चांद लगा देती है। इसे छोटे या बड़े किसी भी साइज में बनाया जा सकता है। हालांकि इसे बनाने में थोड़ी मेहनत जरूर लगती है, लेकिन तैयार होने के बाद इसकी तारीफ हर कोई करता है।

Peacock with Flowers Rangoli | बड़े आंगन के लिए परफेक्ट डिजाइन

PunjabKesari

अगर आपके पास बड़ा आंगन है, तो मोर और फूलों से सजी यह रंगोली डिजाइन आपके लिए बेहतरीन है। इस डिजाइन में कई रंगों का इस्तेमाल होता है, जिससे यह देखने में बेहद भव्य लगती है। नए साल पर घर आए मेहमानों का ध्यान यह रंगोली जरूर खींचेगी।

Border Rangoli Design | एंट्रेंस के लिए सिंपल और एलिगेंट विकल्प

PunjabKesari

अगर आप घर की बॉर्डर या मेन गेट के पास रंगोली बनाना चाहते हैं, तो यह डॉट पैटर्न डिजाइन सबसे आसान और सुंदर विकल्प है। इसे कम समय में बनाया जा सकता है और यह घर की चौखट को बेहद आकर्षक लुक देता है।

Small Rangoli Design | मंदिर के सामने या छोटे स्पेस के लिए बेस्ट

PunjabKesari

अगर आप बड़ी रंगोली नहीं बनाना चाहते, तो यह छोटा और क्यूट डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है। इसे मंदिर के सामने या किसी कोने में बनाया जा सकता है। इसके चारों ओर दीये सजाकर आप इसे और भी खूबसूरत बना सकते हैं।

Square Rangoli Design|  कम रंगों में शानदार सजावट

PunjabKesari

चौकोर रंगोली घर के दरवाजे या आंगन में बहुत प्यारी लगती है। नए साल के मौके पर आप 3–4 रंगों की मदद से यह डिजाइन आसानी से बना सकते हैं। सिंपल होने के बावजूद यह रंगोली बेहद क्लासी और आकर्षक दिखती है।

 New Year 2026 को शुभ और रंगीन बनाएं रंगोली के साथ

PunjabKesari

नए साल की शुरुआत अगर सुंदर रंगोली से हो, तो पूरे साल सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इन Happy New Year 2026 Rangoli Designs के जरिए आप अपने घर को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ नए साल का स्वागत भी खास अंदाज में कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static