राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- दुराचार पर सदाचार की विजय का पर्व

Wednesday, Mar 08, 2023-10:05 AM (IST)

 

पटनाः बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने होली के अवसर पर सभी प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली असत्य पर सत्य और दुराचार पर सदाचार की विजय का पर्व है। यह त्योहार समाज में एकता, प्रेम, भाईचारा, सछ्वावना और शांति का संदेश देता है।

वहीं राज्यपाल ने राज्यवासियों से इस त्योहार को आपसी प्रेम और सौहार्द्र के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाने की अपील की है। उन्होंने कामना की है कि रंग, उमंग और आनंद का यह त्योहार समस्त बिहारवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि लेकर आये तथा उनके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static