राज्यपाल फागू चौहान और CM नीतीश ने दी क्रिसमस की शुभकामनाएं

12/25/2020 10:27:37 AM

पटनाः बिहार के राज्यपाल फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य एवं देश के लोगों को क्रिसमस की बधाई और शुभकामनाएं दी है।

फागू चौहान ने गुरुवार को अपने शुभकामना-संदेश में कहा कि प्रभु यीशू की कृपा से सबके जीवन में सुख, शांति और संतुष्टि बनी रहे। उन्होंने कहा कि ‘क्रिसमस' के दिन हमें प्रभु यीशू के भाईचारा, दयालुता, प्रेम और करुणा के संदेशों का अनुसरण करने के लिए संकल्पित होना चाहिए। राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया है कि सभी राज्यवासी सुविकसित और समृद्ध बिहार के नव-निर्माण के लिए प्रतिबद्ध होंगे तथा ‘क्रिसमस' राज्यवासियों में सुख, शांति और सम्पन्नता समाहित करेगा।

वहीं नीतीश कुमार ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर अपने शुभकामना संदेश में कहा कि प्रभु यीशू मसीह का संदेश त्याग, शांति, प्रेम एवं करुणा का है, जो संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिये है। प्रभु यीशू के संदेश को हम अपने जीवन में उतारें। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया है कि क्रिसमस का पर्व बिहारवासियों के लिए प्रेम, सछ्वाव के साथ-साथ सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Recommended News

Related News

static