यात्रियों के लिए खुशखबरीः आज से पटना से देवघर के लिए शुरू हुई विमान सेवा, सप्ताह में 4 दिन भरेगी उड़ान
3/26/2023 11:41:47 AM

पटनाः बिहार की राजधानी पटना से देवघर जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। आज यानी रविवार को पटना एयरपाेर्ट से देवघर एयरपोर्ट के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू होने वाली है। अब यात्री पटना से देवघर और देवघर से पटना का सफर महज 1 घंटे में पूरा कर सकेंगे।
अब 1 घंटे में देवघर पहुंच जाएंगे श्रद्धालु
वहीं इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 7944 देवघर एयरपोर्ट सुबह 11:15 बजे उड़ान भरकर दोपहर 12:15 बजे पटना एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। पटना से फ्लाइट संख्या 6E 7945 12:35 बदे उड़ान भरकर 1:35 में देवघर एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। इंडिगो की एटीआर 72 वाला यह विमान 7944/2303 हफ्ते में 4 दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उड़ान भरेगा। पटना और रांची से देवघर के लिए फ्लाइट सेवा शुरू से यात्रियों में खुशी का माहौल है। पहले जहां रांची और पटना से बाबा बैजनाथ मंदिर पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं को 7 से 8 घंटे का समय लग जाता था वो अब महज 1 घंटे में पहुंच जाएंगे। पटना-देवघर के बीच हवाई दूरी 200 किलोमीटर है। इसका किराया करीब 3 हजार रुपए है।
39 जोड़ी विमानों का समर शेड्यूल किया गया जारी
बता दें कि पिछले साल 12 जुलाई को देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन हुआ था। मालूम हो कि पटना एयरपोर्ट प्रशासन ने 39 जोड़ी विमानों का समर शेड्यूल जारी कर दिया है। यह शिड्यूल 26 मार्च से 28 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। आध्यात्मिक सत्संग समिति के अध्यक्ष कमल नोपानी ने कहा कि पटना- देवघर हवाई मार्ग जुड़ने से बाबा बैजनाथ मंदिर के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को बहुत सुविधा मिलेगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Lucknow News: आज से शुरू होगा सपा का दूसरा प्रशिक्षण शिविर, अखिलेश समेत शिवपाल यादव संभालेंगे मोर्चा

अप्सरा को प्रेम जाल में फंसा पुजारी ने पहले प्रेमिका को किया प्रेगनेंट, फिर प्लानिंग से हत्या कर....

Recommended News

Astro Tips for cutting nails: इस दिन नाखून कांटना होता है बहुत शुभ, बना रहता है Good luck

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सूरीनाम और सर्बिया की यात्रा पूरी की, यूरोप में उनकी ये पहली यात्रा थी

Upay To Get Maa Lakshmi Blessing: अपनी दिनचर्या में करें थोड़ा बदलाव, महालक्ष्मी खुद चलकर आएंगी आपके द्वार

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जानः ससुरालवाले कर थे अंतिम संस्कार, पुलिस ने जलती चिता से उठाया शव