"गीता और रामायण भारत की आत्मा"...मनेर पहुंचे केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा- यज्ञ से शुद्ध होता है वातावरण

Sunday, Aug 27, 2023-04:55 PM (IST)

पटनाः यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है। यज्ञ के हवन कुंड से निकली धुवाएं आकाश मंडल में जहां तक फैलती हैं, वहां तक का वायुमंडल शुद्ध हो जाता है। यह बात गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने मनेर में कही।

'गीता और रामायण भारत की आत्मा'
दरअसल, नित्यानंद राय पटना से आरा जाने के दौरान कुछ देर के लिए मनेर में रुके थे। इस दौरान वह मनेर के गौरैया स्थान में चल रहे महायज्ञ में शामिल हुए। इसके अलावा उन्होंने गौरैया स्थान स्थित शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग का भी दर्शन किया और पूजा अर्चना की। इस बीच मंत्री ने धार्मिक ग्रंथों की चर्चा करते हुए कहा कि गीता और रामायण भारत की आत्मा हैं। इसके साथ ही उन्होंने श्रीकृष्ण से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मौजूद लोगों के साथ शेयर की। बता दें कि, इससे पूर्व ग्रामीणों ने मनेर पहुंचते ही मंत्री को फूल-मालाओं से लाद दिया। गृह राज्यमंत्री ग्रामीणों की ओर से किए गए स्वागत से अभिभूत नजर आए। उधर, खासपुर में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का भी ग्रामीणों ने कुछ खास अंदाज में स्वागत किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static