VIDEO: ट्रेन से मासूम बच्चों की चोरी करने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश, पुलिस ने अगवा हुए 6 महीने के आर्यन को सकुशल बरामद किया
Monday, Sep 08, 2025-03:51 PM (IST)
पटना: पटना जंक्शन से अगवा हुए 6 महीने के बच्चे आर्यन को रेल पुलिस ने नालंदा से बरामद कर लिया है। उसके साथ एक और बच्चे को अगवा किया गया था जिसे पुलिस ने मुक्त करा लिया है। उसे अगवा करने वाले युवक के साथ ही पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। बच्चा चोरी गैंग में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। बच्चे को चुरा कर बेचने में पटना से नालंदा तक के गिरोह शामिल हैं। इस गैंग ने बच्चे को दो लाख रुपए में बेच दिया था। उसकी बिक्री फिर होने वाली थी। इसी बीच रेल पुलिस ने छापेमारी कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया....