हैवानियतः धोखे से स्कूल बुलाकर नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 7 लड़कों ने दिया घटना को अंजाम
10/18/2022 5:31:19 PM

मधुबनीः बिहार के मधुबनी जिले से बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां पर नाबालिग लड़की के पहचान के लड़के ने उसे फोन कर स्कूल बुलाया। इसके बाद उसने अपने 7 दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयान पर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं, जबकि 4 लड़कों की तलाश में पुलिस जुटी हुई हैं।
फोन कर धोखे से बुलाया था स्कूल
जानकारी के मुताबिक, मामला मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र का है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की को फोन कर पहचान के किसी शख्स ने धोखे से स्कूल बुलाया। इसके बाद अपने 7 दोस्तों के साथ मिलकर गैगंरेप की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता ने अपबीत्ती अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ जयनगर थाने में केस दर्ज किया।
पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
वहीं पुलिस ने पीड़िता के बयान पर 7 लड़कों के खिलाफ केस दर्ज किया हैं। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 4 आरोपी अभी फरार चल रहें हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद अफजल, मोहम्मद तौसीफ और मोहम्मद रब्बानी के रूप में हुई हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

अमेरिकी वायुसेना के ब्रिगेडियर जनरल ग्रेड पर नियुक्ति के लिए भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नामित

सोमालिया में अमेरिकी सेना ने इस्लामिक स्टेट के कुख्यात सदस्य को मार गिराया

युवती की हत्या का एक आरोपी फिल्लौर से गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

Bhishma Ashtami: पितृ दोष से मुक्ति के लिए भीष्म अष्टमी है खास, ये है शुभ मुहूर्त