रोहतास में गडकरी ने किया पंडुका पुल का शिलान्यास, महज 2 किमी की दूरी तय कर पहुंच जाएंगे बिहार से झारखंड

11/14/2022 5:20:17 PM

डेहरी-ऑन-सोनः केंद्र सरकार ने बिहार को एक और सौगात दी है। दरअसल, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रोहतास जिले के नौहट्टा प्रखंड में बिहार एवं झारखंड की सीमा पर स्थित पंड़ुका में पुल निर्माण का शिलान्यास किया। सोन नदी पर बनने वाला यह पुल बिहार और झारखंड के बीच दूरी को खत्म कर देगा। लोग महज दो किमी की दूरी तय कर बिहार से झारखंड पहुंच सकेंगे। 

छत्तीसगढ़ को भी जोड़ने का काम करेगा यह पुल
नितिन गडकरी ने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह पुल बिहार-झारखंड के अलावा छत्तीसगढ़ को जोड़ने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल में एक हजार करोड़ से कम के कार्य में नहीं गया। लेकिन पिछड़े इलाके में इसका महत्व ज्यादा है। यह विकास के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि पुल के उद्घाटन के लिए वे निश्चित तौर पर झारखंड आएंगे। लेकिन उन्होंने बिहार सरकार से वाटर प्लेन के सुविधा को विकसित करने के लिए पहल करने के लिए कहा। मंत्री ने कहा कि साल 2024 से पहले बिहार में हजारों करोड़ की महत्वकांक्षी योजनाएं पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि वन विभाग के पेच को दूर कर विकास योजनाओं को सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में अमेरिका की तर्ज पर सड़कें होगी। पटना से सासाराम 4000 करोड़ के हाईवे से विकास में नई दिशा मिलेगी। यह कॉरिडोर पटना-आरा से गढ़हनी रोहतास गंगौली, अखोड़ीगोला से सासाराम तक बनेगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के रास्ते दिल्ली और कोलकाता के लिए नई कनेक्टिवी मिलेगी। 


PunjabKesari

अन्य प्रदेशों के लोगों को होगा फायदा: तेजस्वी  
गडकरी ने कहा कि 620 ग्रीन फिल्ड वाराणसी-कोलकाता 12 से 5 घंटे की हो जाएगी। बिहार में 10000 करोड़ रुपए से बनेगा। जो चंदौली से लेकर पंश्चिम बंगाल के हावड़ा तक जाएगा। उन्होंने कहा कि 13 हाईवे का निर्माण बिहार में हो रहा है जिसकी लागत एक लाख रुपए करोड़ से ज्यादा है। बिहार में पूरा सड़क 2024 के पहले बन जाएगा जो अमेरिका को टक्कर देगा। इस दौरान प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि पुल निर्माण से बिहार, झारखंड के अलावा अन्य प्रदेशों के लोगों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि लोगों को सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब वे पहली बार देश के सबसे पहले युवा उपमुख्यमंत्री बने तो गडकरी जी ने बिहार के काम के लिए जब भी पहुंचे तो फलयादक मीटिंग रहा। उन्होंने प्रगितिशील मंत्री है। 

PunjabKesari

बिहार पर विशेष ध्यान देने की जरूरतः अशोक चौधरी
मंत्री भवन निर्माण विभाग अशोक कुमार चौधरी ने कहा कि नीतीन गडकरी जी ने बिना किसी राजनीति के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है। इलेक्ट्रिक कारों के लिए प्रयास किया। सड़क दुर्घटना में लोगों को बचाने के लिए प्रयास किया। बिहार पर विशेष ध्यान देने की अपील की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static