बागियों के खिलाफ BJP की कार्रवाई, पूर्व MLC सच्चिदानंद और MP छेदी पासवान के पुत्र को पार्टी से निकाला
3/24/2022 9:56:06 AM

पटनाः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्थानीय निकाय के तहत बिहार विधान परिषद के हो रहे चुनाव में बगावत करने वाले पूर्व विधान पार्षद (एमएलसी) सच्चिदानंद राय और सासाराम के सांसद छेदी पासवान के पुत्र रविशंकर पासवान को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल के आदेश पर पार्टी के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सुरेश रूंगटा ने कार्रवाई के संबंध में पत्र जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि सच्चिदानंद राय और रविशंकर पासवान स्थानीय निकाय के तहत होने वाले चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, यह कार्य पार्टी विरोधी है। ऐसा करना अनुशासन के खिलाफ है। इससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है। ऐसे में पार्टी विरोधी कार्य करने के लिए बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल के आदेशानुसार छह साल के लिए उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जाता है।
गौरतलब है कि इस बार के एमएलसी चुनाव में भाजपा ने सच्चिदानंद राय को सारण क्षेत्र से प्रत्याशी नहीं बनाया, जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया है। इसी तरह रविशंकर पासवान भी रोहतास से लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की टिकट पर भाजपा के प्रत्याशी संतोष सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर आए हैं। अभी तक पासवान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य थे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
‘रबर स्टाम्प राष्ट्रपति’ नहीं बनने और भारत के बहुलवादी चरित्र की रक्षा का संकल्प लें मुर्मू : सिन्हा

Recommended News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका को 246वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

अमेरिका में मनाया जा रहा 246वां स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्रपति बाइडन का राष्ट्र के नाम संदेश

जिस घर में होता है ये पौधा, वहां मां लक्ष्मी बरसाती हैं कृपा

जून में निर्यात 16.78 प्रतिशत बढ़कर 37.94 अरब डॉलर पर, व्यापार घाटा 25.63 अरब डॉलर हुआ