Rajnagar Assembly Seat: क्या राजनगर सीट पर जीत की हैट्रिक लगा पाएंगे रामप्रीत पासवान? ।। Bihar Election 20205

Wednesday, Jul 02, 2025-05:52 PM (IST)

Rajnagar Assembly Seat: बिहार का राजनगर विधानसभा सीट झंझारपुर लोकसभा के तहत आता है........राजनगर सीट वर्तमान में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है। 1967 में राजनगर में हुए चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट आर महतो ने चुनाव में जीत हासिल की थी। 1969 और 1972 के विधानसभा चुनाव में राजनगर सीट से कांग्रेसी कैंडिडेट बिलट पासवान ने लगातार दो बार जीत हासिल की थी। 2010 के परिसीमन के बाद यह सीट एक बार फिर अस्तित्व में आई थी। 2010 के विधानसभा चुनाव में राजनगर सीट से आरजेडी कैंडिडेट राम लखन राम रमण ने सभी विरोधियों को करारी शिकस्त दे दी थी। 2014 में राजनगर सीट पर हुए उपचुनाव में आरजेडी कैंडिडेट रामावतार पासवान ने जीत हासिल की थी, लेकिन 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में राजनगर से बीजेपी की टिकट पर रामप्रीत पासवान ने सभी विरोधियों को पराजित कर दिया था। रामप्रीत पासवान इस बार जीत की हैट्रिक लगाने के लिए फिर से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।

PunjabKesari

Rajnagar Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2020 के चुनाव में राजनगर सीट पर रामप्रीत पासवान ने जीत हासिल की थी। रामप्रीत पासवान ने 89 हजार चार सौ 59 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे।  रामप्रीत पासवान ने आरजेडी उम्मीदवार रामावतार पासवान 19 हजार एक सौ 21 वोट के अंतर से हराया था.....रामावतार पासवान को 70 हजार तीन सौ 38 वोट मिला था तो चार हजार तीन सौ तीन वोट के साथ नोटा तीसरे नंबर पर रहा था।

PunjabKesari

Rajnagar Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में राजनगर सीट से बीजेपी के टिकट पर रामप्रीत पासवान ने जीत हासिल की थी। रामप्रीत पासवान ने चुनाव में 71 हजार छह सौ 14 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी कैंडिडेट रामावतार पासवान को 65 हजार तीन सौ 72 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से रामप्रीत पासवान ने रामावतार पासवान को 6 हजार दो सौ 42 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं नोटा तीसरे नंबर पर रही थी। राजनगर की जनता ने 3 हजार चार सौ 47 वोट नोटा पर गिराया था।

PunjabKesari

Rajnagar Assembly Seat Result 2010 ।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में राजनगर सीट से आरजेडी की टिकट पर राम लखन राम रमण ने जीत हासिल की थी।  राम लखन राम रमण ने चुनाव में 40 हजार पांच सौ 84 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी कैंडिडेट रामप्रीत पासवान ने 38 हजार एक सौ 25 वोट हासिल किया था। इस तरह से राम लखन राम रमन ने रामप्रीत पासवान को 2 हजार चार सौ 59 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी कैंडिडेट राम इकबाल पासवान, 13 हजार तीन सौ 67 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

2025 के विधानसभा चुनाव में यहां महागठबंधन और एनडीए के बीच कड़ा मुकाबला होगा। इस सीट पर चुनावी नतीजों को तय करने में पासवान, रविदास, भूमिहार, कुर्मी और कोइरी मतदाताओं की बड़ी भूमिका रहती है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या वर्तमान विधायक रामप्रीत पासवान यहां से जीत की हैट्रिक लगा पाएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static