Diwali Rangoli Design 2025: इस दीवाली फटाफट फूलों से बनाएं खूबसूरत रंगोली, घर की खूबसूरती में लगाएं चार चांद

Monday, Oct 20, 2025-02:00 PM (IST)

Diwali Rangoli Design 2025: दिवाली के खास मौके पर घर में रंगोली बनाना बहुत ही शुभ माना जाता है। वहीं रंगोली घर की साज-सज्जा में चार चांद लगा देती है। कई बार त्योहारों में कम समय में ढेर सारे काम निपटाने होते है। यदि आपके पास कम समय है और रंगोली बनानी है तो फिक्र मत करें। आप रंग बिरंगे फूलों और दीयों का प्रयोग कर कुछ ही मिनटों में रंगोली बना सकती है। साथ ही ये रंगोली इको-फ्रेंडली है, जो पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित है। 

दीपक और गेंदे के फूलों साथ रंगोली

दीपक और गेंदे के फूलों साथ आप कुछ ही मिनटों में अपने घर पर एक बढ़िया सी रंगोली बना सकते है। साथ ही फूलों की मनमोहक खुशबू घर के वातावरण को और अधिक सकारात्मक बना देगी।

PunjabKesari

गुलाब की पंखड़ियों और आम के पत्तों से बनाएं खूबसूरत रंगोली

गुलाब की पंखड़ियों और आम के पत्तों का इस्तेमाल करके भी रंगोली के खूबसूरत डिजाइन तैयार किए जा सकते हैं। साथ ही इससे घर को फ्रेश और अनोखा लुक मिलेगा।

PunjabKesari

गुलाब और गेंदे की पत्तियों से बनाएं मां लक्ष्मी के चरणों की रंगोली

दिवाली पर मां लक्ष्मी के चरण चिन्ह बनाना बेहद ही शुभ माना जाता है। इसे घर के प्रवेश द्वार या पूजा स्थल पर बनाएं। आप गुलाब और गेंदे की पंखड़ियों का प्रयोग कर मां लक्ष्मी के चरण चिन्ह बना सकते है। यह मां लक्ष्मी को घर में स्थायी वास के लिए आमंत्रित करती है। घर में शुभता, सौंदर्य और सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा।

PunjabKesari

धार्मिक चिन्ह वाले रंगोली डिज़ाइन

रंग बिरंगे फूलों का प्रयोग कर घर के प्रवेश द्वार पर या पूजा स्थल पर स्वास्तिक वाली ये रंगोली बना सकती हैं। जो घर को आर्कषक लुक प्रदान करेगा।

PunjabKesari

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static