Silver Price Today: भारी गिरावट के बाद आसमान पर पहुंचा चांदी का भाव!खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर का ताजा भाव

Wednesday, Mar 25, 2026-05:11 PM (IST)

Silver Price Today: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब चांदी की कीमतों पर भी साफ दिख रहा है। निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के कारण बाजार में तेजी का माहौल बना हुआ है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव दोपहर तक करीब 5.56% उछलकर 2,36,400 रुपये प्रति किलो पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिन यह 2,23,941 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था, जिससे साफ है कि बाजार में जोरदार तेजी आई है।

IBJA के आंकड़ों में भी तेजी का संकेत

Indian Bullion and Jewellers Association के अनुसार, बुधवार सुबह चांदी का रेट 2,24,545 रुपये प्रति किलो था, जो दोपहर तक बढ़कर 2,33,551 रुपये प्रति किलो हो गया।वहीं बाजार रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ जगहों पर चांदी का भाव 2,50,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुका है, जो हालिया दिनों में बड़ी छलांग मानी जा रही है।

बिहार में चांदी का ताजा भाव

राजधानी Patna में चांदी का रेट तेजी के साथ 2,50,000 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है। इसके हिसाब से 10 ग्राम चांदी 2,500 रुपये और 100 ग्राम 25,000 रुपये के आसपास बिक रही है। इसके अलावा Muzaffarpur, Bhagalpur और Gaya जैसे शहरों में भी चांदी के दाम इसी ट्रेंड पर बने हुए हैं, हालांकि स्थानीय स्तर पर थोड़ी बहुत कीमतों में अंतर देखा जा सकता है।

इस साल का रिकॉर्ड हाई भी जान लें

बता दें कि 29 जनवरी 2026 को चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था। मौजूदा तेजी को देखते हुए निवेशकों की नजर फिर से इस स्तर की ओर बनी हुई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का भी असर

वैश्विक बाजारों में भी चांदी की कीमतों में मजबूती देखी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती मांग और भू-राजनीतिक तनाव की वजह से कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, जिसका सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

SHUKDEV PRASAD

Related News

static