दरभंगा के दो टोलों में घुसा बाढ़ का पानी, सामुदायिक रसोई और नाव का किया गया प्रबंध

7/13/2020 11:37:04 AM

दरभंगाः बिहार में पिछले दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। कई नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं, जिसके चलते दरभंगा जिले में घनश्यामपुर प्रखंड के दो टोलों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है।

जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस. एम. ने बाढ़ की स्थिति के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कमला और कोसी नदी के दोनों तटबंध के बीच में घनश्यामपुर प्रखंड के आठ टोले अवस्थित हैं, जिनमें से दो टोलों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। जिला प्रशासन द्वारा दोनों टोलों के लोगों के लिए दो स्थलों पर सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गई है। साथ ही पर्याप्त संख्या में सरकारी नाव का प्रबंध किया गया है।

वहीं बाढ़ की संभावना को देखते हुए सभी संबंधित अंचल अधिकारियों, संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं को सतर्क रहने एवं स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। डीएम ने बताया कि घनश्यामपुर में कुमरौल के समीप बांध टूटने का वीडियो वायरल कर अफवाह फैलाई जा रही है, जो बिल्कुल असत्य है। उन्होंने लोगों से अफवाह से बचने और औपचारिक सूचना पर ही निर्भर रहने की अपील की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramanjot

Recommended News

Related News

static