पार्टी से निष्‍कासित नेता ने चिराग के खिलाफ दर्ज करवाई FIR, लगाए ये गंभीर आरोप

12/7/2020 1:25:52 PM

 

पटनाः लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के खिलाफ पार्टी से निष्‍कासित नेता केशव सिंह ने पटना में एफआईआर दर्ज करवाई है। साथ ही उन पर हत्‍या की धमकी दिलवाने का आरोप भी लगाया है। इतना ही नहीं केशव सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि चिराग के नक्‍सलियों के साथ संबंध भी है।

लोजपा से निष्कासित नेता केशव सिंह ने रविवार को चिराग पासवान के खिलाफ पटना के शास्‍त्रीनगर थाना में एफआईआर दर्ज करवाई है। उन्‍होंने कहा कि अमर आजाद नाम के एक व्यक्ति ने चिराग के कहने पर उन्‍हें हत्या की धमकी दी थी। यह धमकी उन्‍हें लोजपा में लोकतंत्र की बात उठाने के कारण दी गई थी। इसके बाद उन्‍हें पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाकर निष्कासित कर दिया गया है। केशव सिंह का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम में चिराग पासवान की संलिप्‍तता है।

वहीं केशव सिंह ने चिराग पर और भी कई आरोप लगाए हैं। उन्‍होंने कहा कि चिराग के नक्सलियों से संबंध रहे हैं। केशव का कहना है कि चिराग ने विधानसभा चुनाव जीतने के लिए नक्सलियों से मुलाकात भी की थी। इसकी जांच सरकार को करवानी चाहिए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static