बच्चे की तबीयत बिगड़ी तो डायन कहकर महिला को बेरहमी से पीटा, शरीर पर फेंका मैला; 12 लोगों पर FIR दर्ज

Saturday, Jun 28, 2025-04:29 PM (IST)

Bihar Crime: बिहार में समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक महिला को डायन बताकर उसके साथ मारपीट करने के मामले में 12 लोगों के विरुद्ध नगर थाना में  प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार पांडेय ने पत्रकारों को बताया कि नगर थाना क्षेत्र के चीनी मिल चौक मुहल्ला की एक महिला पर कुछ लोगों ने एक बच्चे की तबीयत खराब होने पर उसपर डायन होने का आरोप लगाया और उसे पंचायत के लिए ले गए। इस दौरान कुछ लोगों ने उक्त महिला के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, महिला के शरीर पर मैला भी फेंका गया गया। 

वहीं पीड़ित महिला ने इस संबंध में दिलीप राम समेत 12 लोगों के खिलाफ आवेदन दिया। इसके आधार पर पुलिस ने सभी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में शहर के चीनी मिल निवासी आरोपी दिलीप राम को गिरफ्तार किया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static