गयाः किसानों ने आजादी का अनोखा जश्न मनाया, खेतों की क्यारियों में फहराया तिरंगा

8/15/2022 10:18:44 AM

गयाः स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल है। जगह-जगह झंडोतोलन व राष्ट्रीय ध्वज फहराया जा रहा है। वहीं बिहार के गया जिले के खिजरसराय प्रखंड के किसानों ने आजादी का अनोखा जश्न मनाया है।

PunjabKesari

गांव के किसानों के द्वारा खेतों की क्यारियों में तिरंगा फहराने के साथ-साथ झंडोतोलन कर आजादी का जश्न मनाया। इस मौके पर किसान अशोक सिंह ने बताया कि आज पूरा देश 75वें वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है तो इस आजादी के अमृत महोत्सव में किसानों के द्वारा भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है। इसी के तहत खेतों की क्यारियों को तिरंगे से सजाने का काम किया गया। साथ ही खेतों के बीच में झंडोतोलन किया गया। इस वर्ष धान के फसल की अच्छी रोपाई नहीं हुई है लेकिन दिल में देशप्रेम की ऐसी भावना कि खेतों के बीच में झंडोतोलन कर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है।

वहीं युवाओं ने बताया कि गांव के खेतों में तिरंगा सजाने और झंडोतोलन करने का मुख्य उद्देश्य है कि केंद्र सरकार का ध्यान गांवों की ओर केंद्रित हो। इस अनोखे झंडोतोलन करने की पहल को देखने के लिए गांव के युवा, बच्चे और कई बुजुर्ग भी खेतों तक पहुंच गए। यह नजारा बड़ा ही खास लग रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static