पूर्व मंत्री रामदेव सिंह यादव के निधन पर राज्यपाल फागू चौहान ने व्यक्त की शोक संवेदना
Thursday, Mar 17, 2022-06:02 PM (IST)

पटनाः बिहार के राज्यपाल फागू चैहान ने पूर्व मंत्री रामदेव सिंह यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
फागू चौहान ने गुरुवार को अपने शोक संदेश में कहा कि वह एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की चिरशांति तथा शोक संतप्त परिजनों को धैर्य, साहस एवं सम्बल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
बता दें कि 1980 से लगातार 1995 तक विधायक तथा राजद शासनकाल में सहकारिता मंत्री रहे रामदेव सिंह का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे। उनके निधन के बाद राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है।