खून बना पानी: शराबी बेटे ने संपत्ति के लिए मां को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

10/5/2022 1:18:35 PM

कैमूर: बिहार के कैमूर जिले में शराब के नशे में धुत युवक ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
 

जानकारी के अनुसार, मामला जिले के अधौरा थाना के आथन गांव का है, जहां पर एक शराबी युवक ने संपत्ति के लिए अपनी मां की हत्या कर दी। युवक ने अपनी मां पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर जान ले ली। फायरिंग की आवाज के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। साथ ही महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया।
 

वहीं मृतका के बड़े बेटे श्याम बिहारी सिंह बताया कि नेपाली सिंह मां से जायदाद का हिस्सा मांग रहा था और इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद नेपाली सिंह ने शराब के नशे में मां को गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static