बिहार के मशहूर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रभात कुमार का कोरोना से निधन, CM नीतीश ने जताया शोक

Wednesday, May 19, 2021-09:33 AM (IST)

 

पटनाः हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रभात कुमार की कोरोना से संक्रमित होने के बाद हैदराबाद के एक अस्पताल में मंगलवार को मौत हो गई। उन्हें हाल ही में कोरोना से संबंधित जटिलताओं के इलाज के लिए हैदराबाद ले जाया गया था। वहीं डॉ. प्रभात कुमार के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया है।

पटना शहर में पहली बार एंजियोप्लास्टी सुविधा शुरू करने वाले डॉ. कुमार की मृत्यु पर नीतीश कुमार ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है, ‘‘डॉक्टर प्रभात प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ थे। वह बिहार में एंजियोप्लास्टी की सुविधा देने वाले पहले कार्डियोलॉजिस्ट थे। वह समाज सेवा के कामों से भी जुड़े थे और गरीबों का मुफ्त इलाज भी करते थे। उनकी मृत्यु से चिकित्सा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।'' उन्होंने ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लगाया ये आरोप
वहीं, बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि राज्य में कोरोना से सबसे ज्यादा डॉक्टरों की मौत हुई है क्योंकि राज्य सरकार मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार सुरक्षात्मक गियर प्रदान करने में विफल रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static