बेगूसराय में डबल मर्डरः जुआ खेलने को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद, फायरिंग में 2 लोगों की मौत

11/5/2021 10:39:22 AM

बेगूसरायः बिहार के बेगूसराय जिले से डबल मर्डर की घटना सामने आई है। दरअसल, यहां जुआ खेलने को लेकर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। 

विवाद में 4 लोगों को लगी गोली 
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के लोहिया नगर थाना क्षेत्र बाघी वार्ड नंबर 25 की है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर रात कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। खेलते-खेलते सुबह हो गई। शुक्रवार सुबह होते ही दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। इस दौरान दोनों गुटों की तरफ से जमकर फायरिंग की गई, जिसमें 4 लोगों को गोली लगी। इस झड़प में एक पक्ष के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे पक्ष के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 

कारतूस, खोखा व गांजा की पुड़िया बरामद 
वहीं स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से 9 कारतूस, 3 खोखा, गांजा की पुड़िया और चिलम बरामद किया। साथ ही दो लोगों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतकों की पहचान सिंहौल थाना क्षेत्र नागदाह के रहने वाले भुनेश्वर महतो के पुत्र किशोर कुमार (29) एवं अरुण महतो के पुत्र पंकज कुमार (42) के रूप में हुई है। वहीं घायलों में लोहिया नगर थाना क्षेत्र के निवासी राजकुमार सिंह के पुत्र बाबुल और मुरारी शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static