मुजफ्फरपुरः DM प्रणव कुमार ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

10/2/2021 6:27:43 PM

मुजफ्फरपुरः आज पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद कर रहा है। इसी कड़ी में बिहार में मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर शत-शत नमन किया।

जिलाधिकारी ने सरैयागंज टावर चौक और कलक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन हम सभी के लिए आदर्श है, और सदैव रहेगा। प्रदेश सरकार जाने-अनजाने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, देशभक्तों, वीर शहीदों एवं राष्ट्र के लिए जीवन समर्पण करने वालों के प्रति आज की युवा पीढ़ी को जान और पहचान दिलाने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है।

प्रणव कुमार ने कहा कि हम सभी को अपने इतिहास की जानकारी होनी चाहिए। आज के दिन भी बरसों गुजरने के बाद दोनों महान विभूतियां संपूर्ण विश्व के लिए एक उदाहरण और पहचान है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static