Diwali Mehndi Design 2025: इस दिवाली पर हाथों की खूबसूरती में लगाए चार-चांद, ट्राई करें ये 5 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन
Sunday, Oct 19, 2025-06:30 PM (IST)
Diwali Mehndi Design 2025: दिवाली का त्योहार नजदीक आ गया है। इस त्योहार को लेकर हर कोई उत्साहित है। इस दिन पुरुष और महिलाएं खूब अच्छे से सजती और संवरती हैं। ऐसे ही दिवाली के दिन भी महिलाएं हाथों में महेंदी ज़रूर लगाती हैं। तो अगर आप भी मेहंदी डिज़ाइन्स की तलाश कर रही हैं तो हम आपके लिए कुछ आसान मेहंदी डिजाइन (Diwali Mehndi Design 2025) लेकर आए हैं।
कस्टम मेहंदी डिजाइन ।। Custom Mehndi Design
कुछ मेहंदी कलाकार अब कस्टम डिजाइनों ( Custom Mehndi Design) पर जोर दे रहे हैं, जिसमें व्यक्तिगत पसंद और सामाजिक संदर्भ को भी शामिल किया जा रहा है। इनमें पर्सनलाइज्ड पैटर्न, जैसे नाम या विशेष तिथि का समावेश भी शामिल है।

मोर मेहंदी डिजाइन।। Peacock Mehndi Design
मोर के डिजाइन वाली ये मेंहदी भी आप ट्राई कर सकती है। ये डिजाइन न सिर्फ पारंपरिक है, बल्कि देखने में बेहद रॉयल लुक देती है।

Diya & Candle Mehndi Design।। दीया और मोमबत्ती मेंहंदी डिजाइन
अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो यह डिजाइन बेहतरीन है, दीया और कैंडल मेहंदी डिजाइन...

Jaal work or check pattern।। जाल वर्क या चेक पैटर्न
अगर आप भराव वाली डिजाइन चाहती हैं, तो जाल वर्क परफेक्ट है। यह डिजाइन दिखने में रॉयल लगती है।

मॉडर्न ज्योमेट्रिक पैटर्न।। Modern geometric pattern
आप ज्योमेट्रिक डिजाइन भी ट्राई करना चाहती हैं। ये डिजाइन जल्दी बन जाते हैं और स्टाइलिश भी दिखते हैं।


