VIDEO: RJD में ‘ठाकुर’ बनाम ‘ब्राह्मण’ पर सियासी बवाल, सांसद मनोज झा के खिलाफ आनंद मोहन के बेटे ने खोला मोर्चा
Thursday, Sep 28, 2023-02:35 PM (IST)
पटना: राजद(RJD) के विधायक और आनंद मोहन(Anand Mohan) के बेटे चेतन आनंद(Chetan Anand) ने लालू यादव के खास सांसद मनोज झा(Manoj Jha) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, राज्यसभा में 21 सितंबर को आरजेडी राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए ठाकुरों पर कविता सुनाई थी। अब इस कविता को लेकर बिहार के ठाकुर नेता नाराज हो गए हैं।