2 होटलों में चल रहा था गंदा धंधा, पुलिस ने छापेमारी कर 12 लड़कियों सहित 22 लोगों को किया गिरफ्तार
Monday, Sep 12, 2022-04:30 PM (IST)

जहानाबादः बिहार के जहानाबाद जिले के 2 होटलों में पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 22 लड़के-लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में हिरासत में लिया है। पुलिस को देखकर सभी ने दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया। वहीं पुलिस को कमरों से कई आपत्तिजनक समान बरामद हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, मामला जहानाबाद जिले का है। मामले में एसडीपीओ अशोक कुमार पांडे ने बताया कि सोमवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कोर्ट होल्ट के पास शिव सत्य और ओमकारा रेस्ट हाउस में अनैतिक काम होता चला आ रहा है। इसके बाद पलिस ने वहां जाकर छापेमारी की। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 12 लड़कियां और 11 लड़कों आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। पुलिस को कुछ लड़कियां स्कूल ड्रेस में दिखी। पकड़े गए एक युवक ने बताया कि होटल के मालिक ने एक हजार रूपए का रेट फिक्स रखा था। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि 3 साल से होटल में सेक्स रैकेट चल रहा था। लोगों ने होटल मालिक के खिलाफ कई बार शिकायत दर्ज की थी, पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले के खुलासे के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने होटल मालिक को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।